
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 70 वां दिन है। संवाद से समाधान अब तक संभव नहीं हो पाया है।
दिल्ली की लगती हुई सीमाओं पर किसान धरने पर बैठ हुई जिसके चलते राजधानी में चिंताजनक हालत बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।’’कंगना ने लिखा,’कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं. जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और USA जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ, हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।”