
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : मिया खलीफा भारत में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं।
उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को भी निशाना बना लिया है और उनसे सवाल किया है कि वह किसान आंदोलन पर इतनी खामोश क्यों हैं। पहले ही भारत में केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने दिसंबर में किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो जाए।’