
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना एवं अन्य ग्लोबल स्टार्स के ट्वीट पर कृषि कानूनों पर भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने देश में एकजुटता की बात कही थी। जिसके बाद सचिन के खिलाफ कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन होने लगा।
केरल में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने सचिन की फोटो पर काला तेल डालकर उनके ट्वीट का विरोध किया। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केरल यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विरोध करने पर महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार से सवाल पूछा है। फडणवीस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, क्या भारत रत्न और मराठी व्यक्ति पर गर्व करने वाले सचिन तेंदुलकर का अपमान महा विकास अघाड़ी के नेता सहन करेंगे? क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में चल रहे किसानों के विरोध पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के खिलाफ, भारत के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप का विरोध किया है।