
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : हल्दिया की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ‘भारत माजी की जय’ सुनते ही तिलमिला जाती हैं। वह गुस्सा हो जाती हैं। बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। यहाँ तक कि भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो भी वो नाराज हो जाती हैं। लेकिन देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता।
2011 में पूरे देश की नजरें बंगाल पर थीं। लेफ्ट की हिंसा और भ्रष्टाचार का जर्जर किला ढहने की कगार पर था। उस समय ममता दीदी ने बंगाल से परिवर्तन का वादा किया। उनके इस वादे ने पूरे देश का ध्यान खींचा, लोगों ने भरोसा किया। बंगाल को आस थी ममता की लेकिन उसे निर्ममता मिली। इतनी बड़ी आपदा आई केंद्र ने पैसा दिया इन लोगों ने पैसों का क्या किया यह जनता जानती है। जब ममता दीदी को किसानों ने सबक सिखाने का मन बना लिया है तो उन्होंने बेमन से एक पत्र भेज दिया।
किसानों के नाम पर कौन अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है यह देश देख रहा है। विश्वास दिलाता हूं इस चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनना तय है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मिटिंग में भारत सरकार की किसानों के लिए जो योजना है सबसे पहले बंगाल में लागू की जाएगी।
किसानों को कहना चाहता हूं जो पैसा आपको नहीं मिला वह भी पैसा भारत सरकार आपको देगी। किसानों का हक हम देकर रहेंगे। ममता सरकार गरीबों की चिंता से कितना दूर है इसका एक उदाहरण केंद्र की आयुषमान योजना है। यहां के लोग इससे वंचित है। यहां की सरकार इस योजना के खिलाफ खड़ी हुई है।
जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की जेब भरने के लिए लोगों के जीवन से खेल सकती है यह सब लोग जानते हैं। केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए पूरा प्रयास कर रही है। रेल नेटवर्क हो, एयरपोर्ट हो, इंटरनेट की सुविधा हो सब पर केंद्र बड़ी राशि खर्च कर रही है। पश्चिम बंगाल के विकास के लिए यहां भी डबल इंजन सरकार की जरूरत है। तोलाबाज सरकार को हटाना होगा।