
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : अस्सी घाट पर आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसायटी के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नारी शक्ति मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रहा। इस प्रतियोगिता में 84 लड़कियों भाग लिया। जिसमे प्रथम शिवांशी विश्वकर्मा, कविता बिंद द्वितीय नेहा विश्वकर्मा, निशा विश्वकर्मा और तृतीय नीलम मौर्या और प्रिया पटेल रही।
विजेताओं को अवॉर्ड सहित सभी प्रतिभागियों को उत्तम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र सहित भदोही मिर्जापुर अदल हाट सोनभद्र की प्रतिभागी भी शामिल रही। बच्चो ने बहुत ही उत्साह के साथ रंगोली में सहभागिता दिखाकर नारी शक्ति को दर्शाया।
संस्था सचिव बीना सिंह ने सभी बेटियों का उत्साह बढ़ाते हुए मिशन शक्ति नारी शक्ति को बढ़ावा दिया। उक्त अवसर पर अन्य संस्थाओं से सीमा चौधरी,ममता मौर्या,किशोर कांत तिवारी रौशन पटेल धर्मेंद्र पटेल जी सुनील धुरिया सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं भी कार्यक्रम शामिल रही।
इस कार्यक्रम में संस्था से सचिव बीना सिंह, उपाध्यक्ष राखी रानी, व्यवस्थापक सुरेश सिंह नगीना सिंह शिल्पी गुप्ता, मंजू देवी पार्वती, प्रियंका सोनी, आकांक्षा जायसवाल, नीतू पटेल, रेखा रानी, कविता पटेल, सीमा पटेल, सोनी, कुसुम लता, कामना सिंह, सुमन त्रिपाठी, शशि कला, सोनी तिवारी, सविता गुप्ता, मन भावति पटेल,अनीता देवी वीरेंद्र गुप्ता ,कुलदीप कन्नौजिया, उपस्थिति रहे।