
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : 22 फरवरी को वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोऑर्डिनेशन कमिटी ने राज्यव्यापी टैक्सी हड़ताल का आवाहन किया है।
इस हड़ताल में वाम समर्थित ऐप केब की मिलने की संभावना है। कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव द्वारा कहा गया, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। कमर्शियल वाहन अधिक परेशान है, बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार राज्य सरकार से अपील की जा रही है की टैक्सी का किराया में वृद्धि करें अभी तक कोई हल नहीं निकला। अब, हमारे पास हड़ताल करने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं बचा है। दिन पर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम काफी वृद्धि हो रही है ।युवा कांग्रेस धारना इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। लगातार रसोई गैस में भी वृद्धि हो रही है। टैक्सी हड़ताल किए जाने से लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है यदि एप केब भी सड़क से दूर रहे तो आप लोग को काफी दिक्कत हो सकती है।