भारत
Trending
Farmers Protest: शिवसेना सांसद संजय राउत आज दिल्ली बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करेंगे :

संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों से मिलने आज सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर का दौरा करेंगे|
किसानों की रैली में अब सियासत का तड़का जमकर लग रहा है| विभिन्न राज्यों के नेता और कार्यकर्ता किसानों से मिलने पहुँच रहे है| संजय राउत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो आज दोपहर किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पर जाएँगे| संजय आज दोपहर 1 बजे किसानों से मिलेंगे| उन्होंने अपने ट्वीट में ‘जय जवान-जय किसान’ भी लिखा है|