
संगबाद भास्कर न्यूज़ डेस्क : Mauni Amavasya 2021: इस साल मौनी अमावस्या पर 11 फरवरी को गुरुवार होने का संयोग सालों बाद बन रहा है। इससे पहले 2014 में यह संयोग बना था। वहीं गजकेसरी योग भी माघ मौनी अमावस्या के महत्व को और भी बढ़ा रह है। गजकेसरी योग का अर्थ है गज यानी हाथी और केसरी यानी सोना अर्थात अत्याधिक मात्रा में धन-दौलत देने वाला योग। इस प्रकार शुभ दिन और अच्छे योग में होने के कारण यह अमावस्या बहुत ही शुभ फल देने वाली है। इस अमावस्या पर मौन व्रत भी रखा जाता है।
Surya Rashi Parivartan 2021:12 को सूर्य का शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश, मेष, वृष, कन्या और धनु को मिलेगा लाभ
ऐसा कहा जाता है कि पितरों के श्राद्ध और उनके तर्पण के लिए यह दिन बहुत ही शुभ है। पितरों को याद करने से हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सुबह सवेरे उठकर पवित्र नदियों में स्नान करना भी उत्तम रहता है। कहते हैं इस दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था। यही नहीं ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रखने से मनुष्य का विकास होता है और आध्यत्मिक विकास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
माघ अमावस्या 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त-
फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ।
फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त।